एमएस धोनी ने टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों में बनाए हैं कितने रन, जानिए माही का पूरा रिकॉर्ड

MS Dhoni International Cricket full Record: एमएस धोनी ने टेस्ट, वनडे और टी20 में बनाए हैं कितने रन, जानिए धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट का पूरा रिकॉर्ड

एमएस धोनी रिकॉर्ड

धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं (तस्वीर साभार: TOI)

MS Dhoni Full Record: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तानों और बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भारत के लिए अपने 21 साल लंबे शानदार करियर में कप्तानी और बैटिंग के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने 2007 से 2017 तक भारतीय टीम की टेस्ट में और 2008 से 2014 तक वनडे क्रिकेट में कप्तानी की।

एमएस धोनी का जीवन परिचय (MS Dhoni Full Profile)

नाम महेंद्र सिंह धोनी
जन्म 7 जुलाई 1981, रांची, बिहार (अब झारखंड)
पिता का नाम पान सिंह
माता का नाम देविका देवी
बैटिंग स्टाइल दाएं हाथ के बल्लेबाज
प्लेइंग रोल विकेटकीपर
हाइट 5.9 फीट
दूसरा नेम माही

एमएस धोनी का टेस्ट, वनडे, टी20 रिकॉर्ड (MS Dhoni Test, ODI, T20 Record)

फॉर्मेट मैच पारी रन औसत शतक अर्धशतक स्ट्राइक रेट
वनडे 90 144 4876 38.09 6 33 59.11
टेस्ट 350 297 10773 50.57 10 73 87.56
T20Is 98 85 1617 37.60 0 2 126.13
प्रथम श्रेणी 131 210 7038 36.84 9 47
लिस्ट-ए 423 364 13353 50.38 17 87
T20s 377 331 7271 37.86 0 28 134.49

भारत के लिए धोनी का डेब्यू (MS Dhoni debut for India)

धोनी ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू (Dhoni debut) 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से किया था। धोनी भारत के लिए अपने पहले मैच में बिना खाता खोले डक पर आउट हो गए थे। धोनी ने अपना टेस्ट डेब्यू 2 दिसंबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ किया था। धोनी ने भारत के लिए अपना टी20 डेब्यू 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था।

आइए एक नजर डालते हैं एमएस धोनी के टेस्ट, वनडे और टी20 रिकॉर्ड पर।

एमएस धोनी का टेस्ट रिकॉर्ड (MS Dhoni test record)

धोनी ने अपना पहला टेस्ट मैच 2 दिसंबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ चेन्नई में किया था। धोनी ने अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में 30 रन बनाए थे। ये मैच ड्रॉ रहा था।

वहीं धोनी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 26-30 दिसंबर, 2014 को मेलनर्ब में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। धोनी ने इस मैच की दोनों पारियों में 11 और 24 रन बनाए थे। ये मैच भी ड्रॉ रहा था।

धोनी ने भारत के लिए 2005 से 2014 तक 90 टेस्ट मैच खेले। धोनी ने अपने 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते हुए 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 6 शतक और 33 अर्धशतकों बनाए। टेस्ट में धोनी का उच्चतम स्कोर 224 रन था, जो उन्होंने 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

टेस्ट क्रिकेट में धोनी का स्ट्राइक रेट रहा 59.11 और उन्होंने 8249 गेंदों का सामना किया। टेस्ट में धोनी ने 59.11 के स्ट्राइक से रन बनाए। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 544 चौके और 78 छक्के लगाए।

टेस्ट में धोनी ने विकेट के पीछे 256 कैच पकड़े और 38 स्टम्पिंग की।

धोनी टेस्ट रिकॉर्ड
धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट में 4876 रन बनाए (तस्वीर साभार: Scroll)

एमएस धोनी का वनडे रिकॉर्ड (MS Dhoni ODI record)

एमएस धोनी ने भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ किया था। अपने पहले वनडे मैच में धोनी बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए थे। भारत ने ये मैच 11 रन से जीता था।

धोनी ने अपना आखिरी वनडे मैच 9-10 जुलाई 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेला था। धोनी अपने आखिरी वनडे मैच में 50 रन बनाकर रन आउट हुए थे। ये मैच 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच था, जिसमें भारत को 18 रन से शिकस्त मिली थी।

धोनी ने अपने 350 वनडे मैचों की 297 पारियों में 84 बार नाबाद रहते हुए 50.57 के औसत से 10773 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 183* रन रहा। धोनी ने वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए।

धोनी ने वनडे में 826 चौके और 229 छक्के लगाए। वनडे में धोनी का स्ट्राइक रेट 87.56 रहा और उन्होंने 12303 गेंदों का सामना किया। वनडे में माही ने विकेट के पीछे 321 कैच पकड़े और 123 स्टम्पिंग की। 

एमएस धोनी वनडे रिकॉर्ड
धोनी ने भारत के लिए वनडे और टी20 में क्रमश: 10773 और 1617 रन बनाए हैं। (तस्वीर साभार: NDTV)

एमएस धोनी का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड (MS Dhoni T20I record)

धोनी ने भारत के लिए अपना टी20 डेब्यू 1 दिसंबर 2006 को जोहांसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था। धोनी इस मैच में जीरो रन पर बोल्ड हुए थे। भारत ने ये मैच 6 विकेट से जीता था।

धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 फरवरी 2019 को खेला था। इस मैच में भारत 7 विकेट से हार गया था। धोनी ने इस मैच में 23 गेंदों में 40 रन की शानदार पारी खेली थी।

एमएस धोनी ने भारत के लिए अपने 98 टी20 मैचों की 85 पारियों में 37.60 के औसत से 42 बार नाबाद रहते हुए 1617 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में धोनी का उच्चतम स्कोर 56 रन है।

टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 1282 गेंदों का सामना किया है और धोनी का स्ट्राइक रेट 126.13 रहा है। इस फॉर्मेट में धोनी ने 2 अर्धशतक जड़े हैं। भारत के लिए धोनी ने टी20 मैचों में 116 चौके और 52 छक्के लगाए हैं। इस फॉर्मेट में धोनी ने 57 स्टम्पिंग की है और 34 कैच लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *