दुनिया भर में कोरोना से मौत का आंकड़ा 40 लाख के पार, जानिए किन 10 देशों में हुईं कोरोना से सर्वाधिक मौतें
दुनिया भर में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 7 जुलाई 2021 को 40 लाख के पार पहुँच गया, दुनिया भर में सर्वाधिक मौतों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर
कोविड से दुनिया भर में मौत का आंकड़ा 40 लाख को पार कर गया है (तस्वीर साभार: HT)
दुनिया भर में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा बुधवार (07 जुलाई, 2021) को 40 लाख को पार कर गया। मौतों का ये आंकड़ा भारत में में एक सामान्य वर्ष में होने वाली मौतों की संख्या से चार गुना अधिक है।
हालांकि कोरोना से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या घटी है, लेकिन कोरोना की वजह से अब भी दुनिया भर में प्रतिदिन 6000 से 8000 मौतें हो रही हैं। इन मौतों में 800-900 मौतें अकेले भारत में हो रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक छह लाख से अधिक मौतों के साथ अमेरिका कोविड-19 से हुई मौतों के मामले में शीर्ष पर हैं, इसके बाद ब्राजील (पांच लाख से अधिक मौतें) और भारत का नंबर है। कोविड से दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा करीब 10 फीसदी है।
लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही कोविड से मौतों की संख्या
ब्राजील में पिछले साल अगस्त-सितंबर से बड़ी संख्या में मृत्यु के मामले सामने आ रहे हैं, और कुछ ऐसा ही हाल मैक्सिको का भी है। लेकिन पिछले कुछ महीनों के दौरान पेरू, कोलंबिया और अर्जेंटीना जैसे लैटिन अमेरिकी देशों में कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है।
पेरू अब कोविड से प्रति दस लाख की आबादी में सर्वाधिक मौतों (करीब 6000) वाला देश बन गया है, जबकि दुनिया का औसत 51 का है।
प्रति दस लाख की आबादी पर भारत में करीब 300 लोगों की मौत का औसत है जबकि अमेरिका में प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 1800 मौतों का औसत है। वहीं ब्राजील और कोलम्बिया में प्रति दस लाख आबादी पर मौतों की संख्या 2000 है।
पेरू और कोलंबिया जैसे देशों में उच्च मृत्यु दर ने दुनिया का ध्यान वायरस के लैम्ब्डा वैरिएंट (Lambda variant) की ओर आकर्षित किया है। यह वैरिएंट लैटिन अमेरिका में सबसे अधिक हावी है, और पेरू के सभी संक्रमणों के 80% से अधिक मामलों लिए जिम्मेदार है।
अब तक, लैम्ब्डा वैरिएंट को मौतों की बढ़ी हुई संख्या से नहीं जोड़ा गया है, लेकिन शोधकर्ताओं ने यह भी ध्यान दिलाया है कि इस वैरिएंट पर पर्याप्त अध्ययन नहीं हुआ है।
वैक्सीन से कम हो रही हैं मौतों की संख्या
वैक्सीन के अपेक्षाकृत बेहतर पैठ वाले देशों में मौतों की संख्या में गिरावट की प्रवृत्ति दिखाई दे रही है। अमेरिका और यूरोप के देशों में जहां टीकों की सबसे अच्छी पहुंच है, वहां अब बहुत कम मौतें हो रही हैं, भले ही मामलों की संख्या में वृद्धि हो।
उदाहरण के लिए, यूनाइटेड किंगडम में, इस समय मामलों की दैनिक संख्या मई के अंत की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक है। लेकिन फिर भी, मौतें कमोबेश उसी स्तर पर बनी हुई हैं, हर दिन लगभग 20 से 30, कभी-कभी तो इससे भी कम मौतें हो रही हैं। फ्रांस, इटली या जर्मनी जैसे देशों में भी मौतों में लगातार गिरावट आ रही है।
अमेरिका ने पिछले कुछ महीनों में मामले की संख्या और मौतों दोनों में लगातार गिरावट आई है। अब, देश में प्रतिदिन 10,000 से 15,000 मामले सामने आ रहे हैं और 300 से 400 मौतें हो रही हैं।
दुनिया भर में घट रही हैं कोविड से मौतों की संख्या
भारत में दूसरी लहर की वजह से, अप्रैल और मई में कोविड से मौतों की संख्या में एक बड़े उछाल के बाद, पिछले एक महीने से मौतों की दैनिक संख्या में गिरावट का रुझान दिख रहा है। उस समय, प्रतिदिन लगभग 15000 मौतें हो रही थीं, जिनमें से 4000 अकेले भारत में हो रही थीं।
जून मध्य से, वैश्विक मृत्यु संख्या लगातार 10,000 से नीचे रही है। पिछले कुछ दिनों में यह 5,000 से भी नीचे चली गई है।
अब सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील से हो रही हैं, जहां रोजाना 1,500 से ज्यादा मौतें दर्ज की जा रही हैं। इंडोनेशिया में इन दिनों भारत जितनी मौतें हो रही हैं। रूस भी इसी दायरे में है।
किन देशों में हुईं कोविड-19 से सर्वाधिक मौत
यूएस-600,930
ब्राजील-526892
भारत-405,028
मैक्सिको-233958
पेरू-193588
रूस-140041
यूके-128268
इटली-127704
फ्रांस-110290
कोलम्बिया-110019
