IND vs SL: धवन ने धमाकेदार पारी खेल छोड़ा सचिन, गांगुली को पीछे, भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा

कप्तान शिखर धवन की 86 रन की शानदार पारी की मदद से भारत ने कोलंबो में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

शिखर धवन रिकॉर्ड

शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में खेली 95 गेंदों में 86 रन की नाबाद पारी (तस्वीर साभार: ICC)

शिखर धवन की दमदार पारी की मदद से भारत ने रविवार (18 जुलाई) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से रौंद दिया। शिखर धवन (86*) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने 263 रन का लक्ष्य 3 विकेट खोकर 36.4 ओवरों (80 गेंदें बाकी रहते ही) में ही हासिल कर लिया।

86 रन की शानदार पारी खेलते हुए शिखर धवन भारत के लिए वनडे में दूसरे सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। वह वनडे में छह हजार रन बनाने वाले दसवें भारतीय बल्लेबाज बन गए।

धवन बने 6000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज

धवन ने अपनी 140वीं पारी में अपने 6000 वनडे रन पूरे किए, भारत के लिए उनसे तेज 6000 वनडे रन केवल विराट कोहली (136 पारी) ने ही बनाए हैं।

कुल मिलाकर धवन दुनिया में चौथे सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। ये रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने केवल 123 पारियों में ही 6000 वनडे रन बनाए थे, जबकि कोहली ने इसके लिए 136 पारियां खेली थीं और केन विलियम्सन ने 139 पारियां।

सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाने के मामले में धवन ने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे महान बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया। गांगुली ने ये उपलब्धि 147 पारियों, रोहित ने 162 पारियों, धोनी ने 166 पारियों और सचिन ने 170 पारियों में हासिल की थी।

भारत के लिए सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब धवन दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर (18,426)
विराट कोहली (12,169)
सौरव गांगुली (11,363)
राहुल द्रविड़ (10,889)
एमएस धोनी (10,773)
मोहम्मद अजहरुद्दीन (9,378)
रोहित शर्मा (9,205)
युवराज सिंह (8,701)
वीरेंद्र सहवाग (8,273)

धवन बने भारत के दूसरे सबसे उम्रदराज कप्तान

भारत के लिए अपने डेब्यू के 11 सालों बाद 35 साल की उम्र में धवन ने वनडे में कप्तानी की। वह वनडे में भारत के 25वें कप्तान। इसके साथ ही शिखर धवन भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए। धवन ने 35 साल 225 दिन की उम्र में भारत की कप्तानी करके मोहिंदर अमरनाथ 34 साल 37 दिन की उम्र में कप्तानी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 50 ओवरों में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। श्रीलंका के लिए चामिका करुणारत्ने ने 43, जबकि शनाका ने 39, असालंका ने 38 और आविष्का फर्नांडो ने 33 रन की शानदार पारी खेली।

इसके जवाब में भारत ने कप्तान शिखर धवन की 95 गेंदों में नाबाद 82 रन और डेब्यू मैच खेल रहे ईशान किशन की 42 गेंदों में 59 रन की पारी की मदद से 80 गेंदें बाकी रहते ही श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इन दोनों के अलावा पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों में 43 रन और सूर्यकुमार यादव ने 31 रन की नाबाद पारी खेली जबकि मनीष पांडेय ने 26 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *