रोहन बोपन्ना ने 43 साल की उम्र में जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, बने सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम विजेता

रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने 43 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतते हुए इतिहास रच दिया है, बने सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम विजेता

Rohan Boppana AUS Open Win

रोहन बोपन्ना (दाएं) ने मैथ्यू एबडन के साथ मिलकर जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब। (तस्वीर साभार: Twitter)

Rohan Boppana win Australian Open: भारत के रोहन बोपन्ना शनिवार (27 जनवरी) को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का डबल्स खिताब जीतते हुए ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए। बोपन्ना ने जीन-जूलियन रोजर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में 40 साल की उम्र में मार्सेलो अरेवोला के साथ मिलकर फ्रेंत ओपन मेंस डबल्स का खिताब जीता था।

ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया की मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने मिलकर गैर वरीयता प्राप्त इटली की जोड़ी सिमोन बोलेली और आंद्रेई वावासोरी को 1 घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 7-6 (7/0), 7-5 से हराते हुए खिताब जीता।

बोलेली ने 2015 में पार्टनर फैबियो फोगनिनी के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष डबल्स खिताब जीता था।

बोपन्ना बनेंगे दुनिया के सबसे उम्रदराज नंबर वन डबल्स खिलाड़ी

43 वर्षीय बोपन्ना अगले हफ्ते नई रैंकिंग जारी होने पर मेंस डबल्स के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।

ये बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन का मेंस डबल्स में जोड़ी के रूप में पहला और बोपन्ना का 60 खिताब ग्रैंड स्लैम प्रयासों के बाद पहला खिताब था। बोपन्ना इसके साथ ही सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम प्रयासों (60) के बाद खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी बने।

इससे पहले बोपन्ना ने एकमात्र ग्रैंड स्लैम 2017 में फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स खिताब के साथ जीता था, जिसमें उन्होंने कनाडा की ग्रैबिएल डाबरोवस्की को हराया था।

बोपन्ना पुरुष डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले केवल लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुषों का खिताब जीता हैं तो वहीं महिला टेनिस में भारत के लिए ये कमाल सानिया मिर्जा ने किया है।

वहीं ये एबडेन का दूसरा मेंस डबल्स खिताब था, इससे पहले उन्होंने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के मैक्स प्रूसेल के साथ खिताब जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *