रोजर फेडरर ने डेविड गॉफिन को हरा दसवीं बार जीता हाले ओपन का खिताब
रोजर फेडरर ने दसवीं बार जीता हाले ओपन का खिताब
स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए यहां ग्रास कोर्ट पर खेले गए हाले ओपन का खिताब जीता। फेडरर ने फाइनल में बेल्जियम के डेविड गॉफिन को सीधे सेटों में 7-6 (7-2), 6-1 से हराया।
20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने रिकॉर्ड 10वीं बार हाले ओपन का खिताब जीता है। वह अपने स्वर्णिम करियर में 102 खिताब जीत चुके हैं।
फेडरर ने जीत के बाद कहा, “यह अविश्वसनीय है। जब मैंने पहले बार यहां खेला था तब यह नहीं साचा था कि मैं 10 खिताब जीतूंगा।”
फेडरर को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वह अगले महीने नौंवी बार विम्बलडन का खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे।
