मुंबई कितना बार बनी रणजी चैंपियन, अब तक हुई 89 रणजी ट्रॉफी के विनर्स की लिस्ट

रणजी ट्रॉफी के विजेताओं की पूरी लिस्ट (Ranji Trophy Winners List), मुंबई ने कितना बार जीता है रणजी ट्रॉफी खिताब (Mumbai Ranji Trophy)

Ranji Trophy Winners List

मुंबई ने सर्वाधिक 42 बार जीता है रणजी ट्रॉफी का खिताब।

Ranji Trophy Winners List: रणजी ट्रॉफी भारत में खेली जाने वाली एक प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैंपियनशिप है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI द्वारा हर साल आयोजित की जाती है। रणजी ट्रॉफी में क्षेत्रीय और राज्य क्रिकेट संघों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें भाग लेती हैं।

रणजी ट्रॉफी की स्थापना बीसीसीआई ने 1934 में की थी, तब से हर साल इसका आयोजन भारत के विभिन्न मैदानों और स्टेडियमों में किया जाता रहा है। रणजी ट्रॉफी में वर्तमान में 38 टीमें शामिल हैं, जिसमें भारत के सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से चार टीमें शामिल हैं।

जब रणजी ट्रॉफी की स्थापना हुई, तो इसका नाम “द क्रिकेट चैंपियनशिप ऑफ इंडिया” रखा गया था। 1935 में इसका नाम बदलकर रणजीतसिंहजी के नाम पर रखा गया, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले भारतीय थे। वह 1896 से 1902 तक इंग्लैंड के लिए खेले थे।

1934 से लेकर अब तक 89 बार रणजी ट्रॉफी का आयोजन हो चुका है। 1934 में शुरुआत के बाद से अब तक केवल एक बार 2020-21 सीजन में रणजी ट्रॉफी का आयोजन कोविड-10 महामारी की वजह से स्थगित करना पड़ा था।

किस टीम ने कितनी बार जीती है रणजी ट्रॉफी

मुंबई (पहले बॉम्बे) ने अब तक सर्वाधिक 42 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है।

इसके बाद कर्नाटक (पहले मैसूर) ने 8 बार, दिल्ली ने 7 बार, मध्य प्रदेश (होल्कर) और बड़ौदा ने 5 बार- 5 बार रणजी जीते हैं। सौराष्ट्र, विदर्भ, बंगाल, तमिलनाडु (पहले मद्रास), राजस्थान, हैदराबाद, महाराष्ट्र और रेलवे ने 2-2 बार रणजी जीता है।

उत्तर प्रदेश (यूनाइटेड प्रोविंसेज), पंजाब (सदर्न पंजाब), हरियाणा, गुजरात, नवाननगर और वेस्टर्न इंडिया ने एक-एक बार रणजी जीता है। वहीं सर्विसेज, बिहार और नॉर्दर्न इंडिया की टीमें फाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब नहीं जीत पाई हैं।

मुंबई के नाम दर्ज है सर्वाधिक रणजी जीत का रिकॉर्ड

बॉम्बे/मुंबई क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसके नाम रिकॉर्ड 42 रणजी खिताब दर्ज हैं।

अब तक हुए 88 रणजी ट्रॉफी में से मुंबई की टीम सबसे अधिक 48 बार फाइनल खेलते हुए सर्वाधिक 42 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है।

रणजी ट्रॉफी में मुंबई के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक समय ऐसा आया जब मुंबई (तब बॉम्बे) की टीम ने 1958 से लेकर 1972 तक लगातार 15 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था और मुंबई का ये रिकॉर्ड अब तक बरकरार है।

मुंबई ने 2016 में 41वीं बार रणजी ट्रॉफी जीतने के बाद अपना 42वां रणजी खिताब 8 साल बाद 2024 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में फाइनल में विदर्भ को हराकर जीता।

रणजी ट्रॉफी विजेताओं की लिस्ट (Ranji Trophy Winners List)

सीजन विजेता उपविजेता विजेता कप्तान
1934-35 बॉम्बे नॉर्दर्न इंडिया एलपी जई
1935-36 बॉम्बे मद्रास होर्मासजी वजीफदार
1936-37 नवानगर बंगाल अल्बर्ट वेंस्ले
1937-38 हैदराबाद नवानगर एसएम हुसैन
1938-39 बंगाल सदर्न पंजाब टॉम लॉन्गफील्ड
1939-40 महाराष्ट्र यूनाइटेड प्रोविंसेज डीबी देवधर
1940-41 महाराष्ट्र मद्रास डीबी देवधर
1941-42 बॉम्बे मैसूर विजय मर्चेंट
1942-43 बड़ौदा हैदराबाद डब्ल्यू घोरपड़े
1943-44 वेस्टर्न इंडिया बंगाल हर्बर्ट बैरिट
1944-45 बॉम्बे होल्कर विजय मर्चेंट
1945-46 होल्कर बड़ौदा सीके नायडू
1946-47 बड़ौदा होल्कर रावसाहेब निंबालकर
1947-48 होल्कर बॉम्बे सीके नायडू
1948-49 बॉम्बे बड़ौदा केसी इब्राहिम
1949-50 बड़ौदा होल्कर रावसाहेब निंबालकर
1950-51 होल्कर गुजरात सीके नायडू
1951-52 बॉम्बे होल्कर माधव मंत्री
1952-53 होल्कर बंगाल सीके नायडू
1953-54 बॉम्बे होल्कर रंगा सोहोनी
1954-55 मद्रास होल्कर बालू अलगानन
1955-56 बॉम्बे बंगाल माधव मंत्री
1956-57 बॉम्बे सर्विसेज माधव मंत्री
1957-58 बड़ौदा सर्विसेज दत्ता गायकवाड़
1958-59 बॉम्बे बंगाल माधव आप्टे
1959-1960 बॉम्बे मैसूर पॉली उमरीगर
1960-61 बॉम्बे राजस्थान पॉली उमरीगर
1961-62 बॉम्बे राजस्थान माधव आप्टे
1962-63 बॉम्बे राजस्थान पॉली उमरीगर
1963-64 बॉम्बे राजस्थान बापू नादकर्णी
1964-65 बॉम्बे हैदराबाद बापू नादकर्णी
1965-66 बॉम्बे राजस्थान बापू नादकर्णी
1966-67 बॉम्बे राजस्थान मनोहर हार्दिकर
1967-68 बॉम्बे मद्रास मनोहर हार्दिकर
1968-69 बॉम्बे बंगाल अजीत वाडेकर
1969-70 बॉम्बे राजस्थान अजीत वाडेकर
1970-71 बॉम्बे महाराष्ट्र सुधीर नाइक
1971-72 बॉम्बे बंगाल अजीत वाडेकर
1972-73 बॉम्बे तमिलनाडु अजीत वाडेकर
1973-74 कर्नाटक राजस्थान ईएएस प्रसन्ना
1974-75 बॉम्बे कर्नाटक अशोक मांकड़
1975-76 बॉम्बे बिहार अशोक मांकड़
1976-77 बॉम्बे दिल्ली सुनील गावस्कर
1977-78 कर्नाटक उत्तर प्रदेश ईएएस प्रसन्ना
1978-79 दिल्ली कर्नाटक बिशन सिंह बेदी
1979-80 दिल्ली बॉम्बे बिशन सिंह बेदी
1980-81 बॉम्बे दिल्ली एकनाथ सोल्कर
1981-82 दिल्ली कर्नाटक मोहिंदर अमरनाथ
1982-83 कर्नाटक बॉम्बे ब्रिजेश पटेव
1983-84 बॉम्बे दिल्ली सुनील गावस्कर
1984-85 बॉम्बे दिल्ली सुनील गावस्कर
1985-86 दिल्ली हरियाणा मदन लाल
1986-87 हैदराबाद दिल्ली एमवी नरसिम्हा राव
1987-88 तमिलनाडु रेवले एस वासुदेवन
1988-89 दिल्ली बंगाल मदन लाल
1989-90 बंगाल दिल्ली समबरन बनर्जी
1990-91 हरियाणा बॉम्बे कपिल देव
1991-92 दिल्ली तमिलनाडु अजय शर्मा
1992-93 पंजाब महाराष्ट्र गुरशरण सिंह
1993-94 बॉम्बे बंगाल रवि शास्त्री
1994-95 बॉम्बे पंजाब सचिन तेंदुलकर
1995—96 कर्नाटक तमिलनाडु अनिल कुंबले
1996-97 मुंबई दिल्ली संजय मांरेकर
1997-98 कर्नाटक उत्तर प्रदेश राहुल द्रविड़
1998-99 कर्नाटक मध्य प्रदेश सुनील जौशी
19999-00 मुंबई हैदराबाद समीर दिघे
2000-01 बड़ौदा रेलवे जैकब मार्टिन
2001-02 रेलवे बड़ौदा अभय शर्मा
2002-03 मुंबई तमिलनाडु पीएम म्हाम्ब्रे
2003-04 मुंबई तमिलनाडु सिराज बहुतुले
2004-05 रेलवे पंजाब संजय बांगर
2005-06 उत्तर प्रदेश बंगाल मोहम्मद कैफ
2006-07 मुंबई बंगाल अमोल मजूमदार
2007-08 दिल्ली उत्तर प्रदेश गौतम गंभीर
2008-09 मुंबई उत्तर प्रदेश वसीम जाफर
2009-10 मुंबई कर्नाटक वसीम जाफर
2010-11 राजस्थान बड़ौदा ऋषिकेश कानितकर
2011-12 राजस्थान तमिलनाडु ऋषिकेश कानितकर
2012-13 मुंबई सौराष्ट्र अजीत अगरकर
2013-14 कर्नाटक महाराष्ट्र विनय कुमार
2014-15 कर्नाटक तमिलनाडु विनय कुमार
2015-16 मुंबई सौराष्ट्र आदित्य तारे
2016-17 गुजरात मुंबई पार्थिव पटेल
2017-18 विदर्भ दिल्ली फैज फजल
2018-19 विदर्भ सौराष्ट्र फैज फजल
2019-20 सौराष्ट्र बंगाल जयदेव उनादकट
2021-22 मध्य प्रदेश मुंबई आदित्य श्रीवास्तव
2022-23 सौराष्ट्र बंगाल जयदेव उनादकट
2023-24 विदर्भ मुंबई अजिंक्य रहाणे

रणजी ट्रॉफी के प्रमुख रिकॉर्ड्स (Ranji Trophy Records)

सर्वाधिक खिताब 42 मुंबई 1934-2024
सबसे बड़ा टीम स्कोर 935/5 (dec) हैदराबाद vs आंध्र 1993-94
सबसे कम टीम स्कोर 21 हैदराबाद vs राजस्थान 2010
सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 443* बीबी निंबालकर महाराष्ट्र vs कर्नाटक (1948-49)
पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 10/20 प्रेमांगशु चटर्जी बंगाल vs असम (1956-57)
मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 16/99 अनिल कुंबले कर्नाटक vs केरल (1994-95)
एक सीजन में सर्वाधिक रन 1415 वीवीएस लक्ष्मण हैदराबाद (1999-2000)
एक सीजन में सर्वाधिक शतक 7 वसीम जाफर मुंबई (1999-2000)
एक सीजन में सर्वाधिक विकेट 68 आशुतोष अमन बिहार (2018-19)
करियर में सर्वाधिक मैच 155 वसीम जाफर 1996-2020
करियर में सर्वाधिक रन 12038 वसीम जाफर 1996-2020
करियर में सर्वाधिक शतक 40 वसीम जाफर 1996-2020
सर्वश्रष्ठ करियर बैटिंग औसत 98.35 विजय मर्चेंट 1934-51
करियर में सर्वाधिक विकेट 640 राजिंदर गोयल 1958-85

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *