टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मुथैया मुरलीधन हैं, जानें टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

Most wickets in test cricket

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-4 गेंदबाज मुरलीधरन, शेन वॉर्न, जेम्स एंडरसन और अनिल कुंबले हैं।

Most Wickets in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज, जिन्होंने 800 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर 708 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने 700 टेस्ट विकेट लिए हैं।

चौथे नंबर पर 619 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के अनिल कुंबले हैं। पांचवें नंबर पर 604 टेस्ट विकेट लेने वाले इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। छठे नंबर पर 563 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा हैं।

सातवें नंबर पर 519 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा हैं। आठवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन हैं, जिन्होंने 501 टेस्ट विकेट लिए हैं।

नौवें नंबर पर 500 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के रविचंद्रन अश्विन हैं। दसवे नंबर पर 439 टेस्ट विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले गेंदबाज

अब तक टेस्ट क्रिकेट में केवल तीन गेंदबाजों ने ही 700 या उससे अधिक विकेट लिए हैं-इनमें श्रीलंका के मुथैया मुरलीधन (800 विकेट), ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (708 विकेट) और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (700) शामिल हैं। जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के एकमात्र तेज गेंदबाज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

1.मुथैया मुरलीधन (श्रीलंका)- 800 विकेट: टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक विकेट (800) लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। मुरलीधरन ने अपने टेस्ट करियर में श्रीलंका के लिए 133 टेस्ट मैचों में 22.72 की औसत और 2.47 के इकॉनमी रेट से 800 विकेट लिए हैं। मुरलीधरन ने श्रीलंका के लिए 1992 से 2010 तक यानी 18 साल टेस्ट क्रिकेट खेला। मुरलीधरन ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 67 बार और एक टेस्ट मैच में 22 विकेट लेने का कारनामा 10 बार किया।

मुरलीधरन का टेस्ट करियर
टेस्ट:
133
विकेट: 800 विकेट
औसत: 22.72
इकॉनमी रेट: 2.47
5W/10W: 67/22

Muttiah Muralitharan
श्रीलंका के मुरलीधरन के नाम टेस्ट में सर्वाधिक 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

2.शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)-708 विकेट: टेस्ट इतिहास में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न के नाम दर्ज है। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया 145 टेस्ट में 25.41 के औसत और 2.65 के इकॉनमी रेट से 708 विकेट लिए। वॉर्न ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 37 बार और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 10 बार किया। वॉर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए 1992 से 2007 तक यानी 15 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेले।

शेन वॉर्न का टेस्ट करियर
टेस्ट:
145
विकेट: 708 विकेट
औसत: 25.41
इकॉनमी रेट: 2.65
5W/10W: 37/10

Shane Warne
ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने लिए हैं टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट।

3.जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)-690 विकेट*: टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं। एंडरसन ने अब तक इंग्लैंड के लिए 187 टेस्ट में 26.53 के औसत और 2.79 की इकॉनमी रेट से अब तक 700 विकेट लिए हैं। जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले एकमात्र तेज गेंदबाज हैं। एंडरसन ने अपना 700 विकेट अपने 187वें टेस्ट में भारत के कुलदीप यादव को आउट करके लिया। एंडरसन ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 32 बार और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 3 बार किया। एंडरसन 2003 से इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं।

जेम्स एंडरसन का टेस्ट करियर
टेस्ट:
187
विकेट: 700* विकेट
औसत: 26.53
इकॉनमी रेट: 2.79
5W/10W: 32/3

James Anderson
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में लिए हैं 696 विकेट।

4.अनिल कुंबले (भारत)-619 विकेट: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में भारत के लेग स्पिनर अनिल कुंबले चौथे नंबर पर हैं। कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट में 29.65 के औसत और 2.69 के इकॉनमी रेट से 619 विकेट झटके हैं। कुंबले भारत के लिए 1990 से 2008 तक यानी 18 साल टेस्ट क्रिकेट खेले। कुंबले ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 35 बार और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 8 बार किया।

अनिल कुंबले का टेस्ट करियर
टेस्ट
: 132
विकेट: 619 विकेट
औसत: 29.65
इकॉनमी रेट: 2.69
5W/10W: 35/8

Anil Kumble
भारत के अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में लिए हैं 619 विकेट।

5.स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)-604 विकेट: टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट में 27.68 के औसत और 2.97 के इकॉनमी रेट से 604 विकेट लिए हैं। ब्रॉड ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 35 बार और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 8 बार किया। ब्रॉड 2007 से 2023 तक यानी 16 साल इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेले। ब्रॉड ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 20 बार और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 3 बार किया।

स्टुअर्ट ब्रॉड का टेस्ट करियर
टेस्ट:
167
विकेट: 604 विकेट
औसत: 27.68
इकॉनमी रेट: 2.97
5W/10W: 20/3

Stuart Broad
इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट में 604 विकेट लिए हैं।

6.ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)-563 विकेट: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में छठे नंबर पर ऑस्ट्रेलया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा हैं। मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट में 21.64 के औसत और 2.49 की इकॉनमी रेट से 563 विकेट लिए हैं। मैक्ग्रा ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 29 बार और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 3 बार किया। मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया के लिए 1993 से 2007 तक यानी 14 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेले।

ग्लेन मैक्ग्रा का टेस्ट करियर
टेस्ट
: 124
विकेट: 563 विकेट
औसत: 21.64
इकॉनमी रेट: 2.49
5W/10W: 29/3

Glenn Mcgrath
ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने टेस्ट में लिए हैं 563 विकेट।

7.कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)-519 विकेट: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सातवें नंबर पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श हैं। वॉल्श ने वेस्टइंडीज के लिए 132 टेस्ट में 24.44 के औसत और 2.53 इकॉनमी रेट से से 519 विकेट लिए हैं। वॉल्श ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 22 बार और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 3 बार किया। वॉल्श वेस्टइंडीज के लिए 1984 से 2001 तक यानी 15 साल टेस्ट क्रिकेट खेले।

कर्टनी वॉल्श का टेस्ट करियर
टेस्ट
: 132
विकेट: 519 विकेट
औसत: 24.44
इकॉनमी रेट: 2.53
5W/10W: 22/3

Courtney Walsh
वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श ने टेस्ट क्रिकेट में लिए 519 विकेट।

8.नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया)-501 विकेट*: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आठवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन हैं। लायन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 125 टेस्ट में 30.92 की औसत और 2.94 की इकॉनमी रेट से 506 विकेट झटके हैं। लायन ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 23 बार और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 4 बार किया है। लायन ऑस्ट्रेलिया के लिए 2011 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं।

नाथन लायन का टेस्ट करियर
टेस्ट
: 129
विकेट: 527 विकेट*
औसत: 30.39
इकॉनमी रेट: 2.94
5W/10W: 24/5

Nathan Lyon
ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन ने टेस्ट क्रिकेट में झटके हैं 506 विकेट।

9.रविचंद्रन अश्विन (भारत)-489 विकेट*: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नौवें नंबर पर भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्नन अश्विन हैं। अश्विन ने अब तक भारत के लिए 100 टेस्ट में 23.79 के औसत और 2.80 के इकॉनमी रेट 512 विकेट लिए हैं। अश्विन ने अपना 500वां टेस्ट विकेट अपने 98वें टेस्ट में इंग्लैंड के जैक क्रॉली को आउट करके लिया। अश्विन ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 34 बार और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 8 बार किया है। अश्विन भारत के लिए 2011 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं।

अश्विन का टेस्ट करियर
टेस्ट
: 100
विकेट: 512 विकेट*
औसत: 23.79
इकॉनमी रेट: 2.80
5W/10W: 35/8

Ravi Ashwin
भारत के रविचंद्नन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में लिए हैं 500 विकेट।

10.डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)-439 विकेट: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दसवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन हैं। स्टेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट में 22.95 के औसत और 3.24 के इकॉनमी रेट से 439 विकेट लिए हैं। स्टेन ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा 26 बार और एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 5 बार किया है। स्टेन साउथ अफ्रीका के लिए 2004 से 2019 तक यानी 15 साल टेस्ट क्रिकेट खेले।

डेल स्टेन का टेस्ट करियर
टेस्ट
: 93
विकेट: 439 विकेट
औसत: 22.95
इकॉनमी रेट: 3.24
5W/10W: 26/5

Dale Steyn
साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट लिए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज (Most Wickets in Top-10 Bowlers)

खिलाड़ी देश टेस्ट मैच विकेट
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 133 800
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 145 708
जेम्स एंडरसन* इंग्लैंड 187 700*
अनिल कुंबले भारत 132 619
स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 167 604
ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 124 563
कर्टनी वॉल्श वेस्टइंडीज 132 519
नाथन लायन* ऑस्ट्रेलिया 129 527*
रविचंद्रन अश्विन* भारत 100 512*
डेल स्टेन साउथ अफ्रीका 93 439

(*एक्टिव खिलाड़ी)

(सोर्स: Espncricinfo)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *