आईपीएल विजेताओं की सूची: जानें 2008 से 2023 तक की IPL चैंपियन टीमों की लिस्ट

IPL Winners List

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अब तक सर्वाधिक 5-5 खिताब जीते हैं। (तस्वीर साभार: Twiiter/IPL)

IPL Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम दर्ज है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक सर्वाधिक 5-5 आईपीएल खिताब जीते हैं।

मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023 ) आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।

मुंबई और चेन्नई के बाद केवल कोलकाता नाइटराइडर्स ही ऐसी एकमात्र टीम है, जिसने आईपीएल खिताब एक से ज्यादा बार जीता है। राजस्थान रॉयल्स (2008) और गुजरात टाइटंस (2022) ऐसी एकमात्र टीमें हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल का खिताब जीता है।

आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 10 टीमें फाइनल का सफर तय करने में सफल रहीं, लेकिन इनमें से केवल छह टीमों को चैंपियन बनने का अवसर मिला है।

आईपीएल फाइनल में अब तक 10 टीमें-राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं।

वहीं आईपीएल इतिहास में विजेता बनने वाली छह टीमों में-राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं।

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल का 2008 में शुरुआत के बाद से हर साल आयोजन होता रहा है और अब तक इसके 16 सीजन आयोजित हो चुके है।

आईपीएल विजेताओं की लिस्ट (IPL Winners List)

साल विजेता उपविजेता
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012 कोलकाता नाइटराइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स
2013 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2014 कोलकाता नाइटराइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब
2015 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2016 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017 मुंबई इंडियंस राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद
2019 मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स
2020 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स
2021 चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइटराइडर्स
2022 गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स
2023 चेन्नई सुपर किंग्स गुजरात टाइटंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *