IPL 2020 Full Schedule: आईपीएल सीजन-13 के कार्यक्रम का ऐलान, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मैच
आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होगा (Pic Credit: IPL)
बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 का पूरा कार्यक्रम रविवार (6 सितंबर) को जारी कर दिया। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होना है।
बीसीसीआई द्वारा घोषित आईपीएल 2020 के कार्यक्रम के मुताबिक सीजन-13 के पहले मैच में 19 सितंबर (शनिवार) को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा अबू धाबी में होगा। रविवार (20 सितंबर) को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा।
21 सितंबर को दुबई में ही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। 22 सितंबर को शारजाह में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़ंत होगी।
आईपीएल 2020 में शाम के सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे के बजाय शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे। दोपहर के मैच शाम 4 के बजाय 3.30 से शुरू होंगे। टूर्नामेंट में कुल 10 डबल होंगे।
🚨 #Dream11IPL 2020 Schedule Announced.
For fixtures and more details, click here 👉 https://t.co/0mj5LBXeah pic.twitter.com/dNPvxMZFVu
— IndianPremierLeague (@IPL) September 6, 2020
आईपीएल 2020 के 56 लीग मैचों का कार्यक्रम घोषित
बीसीसीआई द्वारा घोषित आईपीएल 2020 कार्यक्रम के अनुसार 19 सितंबर से 3 नवंबर तक 56 लीग मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ और फाइनल के आयोजन स्थल का ऐलान अभी नहीं किया गया है, टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा।
आईपीएल 2020 में दुबई में कुल 24 मैच, अबू धाबी में 20 और बाकी के 12 मैच शारजाह में खेले जाएंगे। भारत में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की वजह से ही आईपीएल सीजन-13 का आयोजन यूएई में हो रहा है।
आईपीएल 2020 का पूरा कार्यक्रम (IPL 2020 Full Schedule)
19 सितंबर: मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपरकिंग्स- अबू धाबी, 7:30PM
20 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब-दुबई, 7.30PM
21 सितंबर: सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-7.30PM
22 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपरकिंग्स- शारजाह, 7.30PM
23 सितंबर: कोलकाता नाइटराइडर्स vs मुंबई इंडियंस-अबू धाबी, 7.30PM
24 सितंबर: किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई, 7.30
25 सितंबर: चेन्नई सुपरकिंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, दुबई, 7.30PM
26 सितंबर: कोलकाता नाइटराइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, अबू धाबी, 7.30 PM
27 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स vs किंग्स इलेवन पंजाब, शारजाह, 7.30PM
28 सितंबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस, दुबई 7.30PM
29 सितंबर: दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, अबू धाबी, 7.30PM
30 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स vs कोलकाता नाइटराइडर्स, दुबई 7.30PM
1 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब vs मुंबई इंडियंस, अबू धाबी, 7.30PM
2 अक्टूबर: चेन्नई सुपरकिंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई, 7.30PM
3 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी, 3.30PM
3 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइटराइडर्स, शारजाह, 7.30PM
4 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद, शारजाह, 3.30PM
4 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब vs चेन्नई सुपरकिंग्स, दुबई, 7.30PM
5 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स, दुबई, 7.30 PM
6 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस vs राजस्थन रॉयल्स, अबू धाबी, 7.30 PM
7 अक्टूबर: कोलकाता नाइटराइडर्स vs चेन्नई सुपरकिंग्स, अबू धाबी, 7.30 PM
8 अक्टूबर: सनराइजर्स हैदराबाद vs किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई, 7.30 PM
9 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स, शारजाह, 7.30 PM
10 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब vs कोलकाता नाइटराइडर्स, अबू धाबी, 3.30 PM
10 अक्टूबर: चेन्नई सुपरकिंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई, 7.30 PM
11 अक्टूबर: सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स, दुबई 3.30PM
11 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, अबू धाबी, 7.30 PM
12 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइटराइडर्स, शारजाह, 7.30 PM
13 अक्टूबर: सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपरकिंग्स, दुबई 7.30 PM
14 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स, दुबई 7.30 PM
15 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs किंग्स इलेवन पंजाब, शारजाह, 7.30 PM
16 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस v कोलकाता नाइटराइडर्स, अबू धाबी, 7.30 PM
17 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई, 3.30PM
17 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपरकिंग्स, शारजाह, 7.30 PM
18 अक्टूबर: सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइटराइडर्स, अबू धाबी, 3.30PM
18 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस vs किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई, 7.30 PM
19 अक्टूबर: चेन्नई सुपरकिंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी, 7.30 PM
20 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब vs दिल्ली कैपिटल्स, दुबई, 7.30 PM
21 अक्टूबर: कोलकाता नाइटराइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, अबू धाबी, 7.30 PM
22 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई, 7.30 PM
23 अक्टूबर: चेन्नई सुपरकिंग्स vs मुंबई इंडियंस, शारजाह, 7.30 PM
24 अक्टूबर: कोलकाता नाइटराइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स, अबू धाबी, 3.30PM
24 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब vs सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई, 7.30 PM
25 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपरकिंग्स, दुबई, 3.30PM
25 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस, अबू धाबी, 7.30 PM
26 अक्टूबर: कोलकाता नाइटराइडर्स vs किंग्स इलेवन पंजाब, शारजाह, 7.30 PM
27 अक्टूबर: सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स, दुबई, 7.30 PM
28 अक्टूबर: मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, अबू धाबी, 7.30 PM
29 अक्टूबर: चेन्नई सुपरकिंग्स vs कोलकाता नाइटराइडर्स, दुबई, 7.30 PM
30 अक्टूबर: किंग्स इलेवन पंजाब vs राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी, 7.30 PM
31 अक्टूबर: दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, दुबई, 3.30PM
31 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद, शारजाह, 7.30PM
1 नवंबर: चेन्नई सुपरकिंग्स vs किंग्स इलेवन पंजाब, अबू धाबी, 3.30PM
1 नवंबर: कोलकाता नाइटराइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स, दुबई, 7.30 PM
2 नवंबर: दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, अबू धाबी, 7.30 PM
3 नवंबर: सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस, शारजाह, 7.30 PM
5 नवंबर: क्वॉलिफायर 1
6 नवंबर: एलिमिनेटर
8 नवंबर: क्वॉलिफायर 2
10 नवंबर: फाइनल
