IPL 2020: क्रिस गेल बने 1000 टी20 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज, एक रन से चूके शतक

क्रिस गेल की 99 रन की आतिशी पारी के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल 2020 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हरा दिया

क्रिस गेल बने 1000 टी20 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज (Pic Credit: BCCI/IPL)

क्रिस गेल शुक्रवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हो गए और केवल एक रन से शतक चूक गए। लेकिन उन्होंने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया।

अपनी इस शानदार पारी के दौरान वह 1000 टी20 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने।

ये धाकड़ बल्लेबाज 400 से ज्यादा टी20 मैचों में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाला दुनिया का एकमात्र बल्लेबाज है।

1000 टी20 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने क्रिस गेल

आमतौर पर ओपनिंग करने वाले गेल इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए एक विकेट गिरने के बाद उतरे और आठ छक्कों की मदद से 63 गेंदों में 99 रन ठोक दिए, जिससे उनके छक्कों की संख्या 1001 हो गई।

टी20 में गेल के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद कीरोन पोलार्ड ने 450 पारियों में 690 छक्के लगाए हैं।

99 रन पर आउट होने के बाद गेल ने गुस्से में फेंक दिया अपना बैट (Pic Credit: BCCI/IPL)

99 पर आउट होने के बाद गेल ने गुस्से में फेंक दिया बैट

गेल जब अपने 23वें टी20 शतक से एक रन दूर थे तो उन्हें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया। शतक चूकने के बाद गेल ने बेहद गुस्से में अपना बैट फेंक दिया। हालांकि जल्द ही उन्होंने खुद को संभाला और आर्चर से हाथ मिलाया।

क्रिस गेल की शतकीय पारी के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 186 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं सकी और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बेन स्टोक्स की 26 गेंदों में 50 रन और संजू सैमसन की 25 गेंदों में 48 रन की पारियों की मदद से 15 गेंदें बाकी रहते ही 7 विकेट से मैच जीत लिया।

इन दोनों के अलावा राजस्थान के लिए रॉबिन उथप्पा ने 30 और स्टीव स्मिथ ने 31 और जोस बटलर ने 22 रन की पारी खेली।

पंजाब, राजस्थान की प्लेऑफ की उम्मीदें बाकी

इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। राजस्थान और पंजाब दोनों ने अब तक 6-6 मैच जीते हैं, पॉइंट्स टेबल में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इन दोनों को ही प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।

आईपीएल द्वारा बाद में जारी बयान के मुताबिक आचार संहिता के उल्लंघन के लिए गेल पर उनकी मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *