IPL 2019, KKR vs CSK: इमरान ताहिर का जलवा, विकेट चटकाने के मामले में बने नंबर-1
इमरान ताहिर 8 मैचों में अब तक 13 विकेट चटका चुके हैं। वह इस सीजन सर्वाधिक सफलता हासिल करने के मामले में संयुक्त रूप में पहले स्थान पर हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने इमरान ताहिर की शानदार गेंदबाजी के बाद सुरैश रैना की 58 रन की नाबाद पारी से रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हराकर आठ मैचों में सातवीं जीत से तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर दिया। इस तरह चेन्नई ने केकेआर के खिलाफ इस सत्र के दोनों मैचों में जीत का परचम लहराया। घरेलू टीम की आठ मैचों में यह पांचवीं और लगातार तीसरी हार है। इमरान ताहिर ने इस मुकाबले में 27 रन देकर 4 विकेट झटके।
इमरान ताहिर 8 मैचों में अब तक 13 विकेट चटका चुके हैं। वह इस सीजन सर्वाधिक सफलता हासिल करने के मामले में संयुक्त रूप में पहले स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कगीसो रबाडा ने भी 8 मैचों में इतने ही विकेट चटकाए हैं। हालांकि उन्होंने रन ताहिर से ज्यादा लुटाए हैं।
ताहिर इस सीजन 180 गेंदें फेंक चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 173 रन दिए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 बार 4 विकेट एक ही पारी में चटकाए हैं। बात अगर टॉप-3 की करें, तो 29वें मैच तक कगीसो रबाडा दूसरे, जबकि युजवेंद्र चहल (11) तीसरे स्थान पर हैं।
