ICC वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल: जानें वनडे वर्ल्ड कप में कब, किससे भिड़ेगी कौन सी टीम? भारत कब-खेलेगा कौन सा मैच?
ICC World Cup 2023 Schedule: आईसीसी विश्व कप 2023 का आयोजन 05 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में होगा, जानें वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल
आईसीसी विश्व कप 05 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में होगा (Pic Credit: Twitter/ICC)
ICC World Cup 2023 Schedule: आईसीसी विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को होगी और इसका फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। विश्व कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 45 दिन तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप में 10 मैदानों पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे।
वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जाने वाले मुकाबले से होगी। वहीं दो बार का चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगा।
वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और दूसरा सेमीफाइल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनलों के लिए एक-एक दिन रिजर्व रखे गए हैं।
भारत चौथी बार करेगा आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी
कुल मिलाकर भारत चौथी बार आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। भारत ने आखिरी बार 2011 में वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। लेकिन ये पहली बार होगा जब भारत वर्ल्ड कप की पूर्ण मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने 1987 में पाकिस्तान के साथ, 1996 में पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ और 2011 में श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ मिलकर वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।
(पढ़ें: भारत ने जीते हैं कितने वनडे वर्ल्ड कप? अब तक हुए 12 वनडे वर्ल्ड कप में कब-कौन सी टीम बनी चैंपियन)
वर्ल्ड कप 2023 में कौन सी 10 टीमें ले रही हैं हिस्सा
इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों में से 8 पहले ही क्वॉलिफाई कर चुकी थीं-इनमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान शामिल थे। वहीं दो टीमों श्रीलंका और नीदरलैंड्स आईसीसी वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनाई। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई करने में असफल रही।
वर्ल्ड कप 2023 की 10 टीमों की लिस्ट (List Of Final 10 Teams of World cup 2023)
1.भारत
2.ऑस्ट्रेलिया
3.इंग्लैंड
4.न्यूजीलैंड
5.साउथ अफ्रीका
6.पाकिस्तान
7.बांग्लादेश
8.अफगानिस्तान
9.श्रीलंका
10.न्यूजीलैंड
वर्ल्ड कप 2023 में राउंड-रोबिन फॉर्मेट में भिड़ेंगी 10 टीमें
हर टीम बाकी की नौ टीमों से राउंड रोबिन फॉर्मेट के आधार पर भिड़ेगी और टॉप-चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करेंगी। वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक गुवाहाटी, तिरुवनंनतपुरम और हैदराबाद में खेले जाएंगे।
राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में टीमों को ग्रुप में नहीं बांटा जाता है बल्कि टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी टीमें एक-दूसरे से कम से कम एक बार लीग मैचों में भिड़ती हैं।
वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल (ICC World Cup 2023 Full Schedule, Date, Time, Venue)
| क्रं सं. | मैच | दिन | समय | मैदान |
| 1 | इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड | 05 अक्टूबर | 2:00 PM | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| 2 | पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स | 06 अक्टूबर | 2:00 PM | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
| 3 | बांग्लादेश vs अफगानिस्तान | 07 अक्टूबर | 10:30 AM | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडिम, धर्मशाला |
| 4 | साउथ अफ्रीका vs श्रीलंका | 07 अक्टूबर | 2:00 PM | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 5 | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | 08 अक्टूबर | 2:00 PM | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 6 | न्यूजीलैंड vs नीदरलैंड्स | 09 अक्टूबर | 2:00 PM | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
| 7 | इंग्लैंड vs बांग्लादेश | 10 अक्टूबर | 10:30 AM | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
| 8 | पाकिस्तान vs श्रीलंका | 10 अक्टूबर | 2:00 PM | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
| 9 | भारत vs अफगानिस्तान | 11 अक्टूबर | 2:00 PM | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका | 12 अक्टूबर | 2:00 PM | अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | |
| 11 | न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश | 13 अक्टूबर | 2:00 PM | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 12 | भारत vs पाकिस्तान | 14 अक्टूबर | 2:00 PM | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| 13 | इंग्लैंड vs अफगानिस्तान | 15 अक्टूबर | 2:00 PM | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 14 | ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका | 16 अक्टूबर | 2:00 PM | अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| 15 | साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड्स | 17 अक्टूबर | 2:00 PM | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
| 16 | न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान | 18 अक्टूबर | 2:00 PM | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 17 | भारत vs बांग्लादेश | 19 अक्टूबर | 2:00 PM | महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे |
| 18 | ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान | 20 अक्टूबर | 2:00 PM | एम. चिन्नास्वामी स्टेडिम, बेंगलुरु |
| 19 | नीदरलैंड्स vs श्रीलंका | 21 अक्टूबर | 10:30 AM | अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम, लखनऊ |
| 20 | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका | 21 अक्टूबर | 2:00 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 21 | भारत vs न्यूजीलैंड | 22 अक्टूबर | 2:00 PM | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडिम, धर्मशाला |
| 22 | पाकिस्तान vs अफगानिस्तान | 23 अक्टूबर | 2:00 PM | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 23 | साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश | 24 अक्टूबर | 2:00 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 24 | ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स | 25 अक्टूबर | 2:00 PM | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 25 | इंग्लैंड vs श्रीलंका | 26 अक्टूबर | 2:00 PM | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
| 26 | पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका | 27 अक्टूबर | 2:00 PM | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 27 | ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड | 28 अक्टूबर | 10:30 AM | हिमाचल प्रदेश क्रिकट असोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
| 28 | नीदरलैंड्स vs बांग्लादेश | 28 अक्टूबर | 2:00 PM | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| 29 | भारत vs इंग्लैंड | 29 अक्टूबर | 2:00 PM | अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| 30 | अफगानिस्तान vs श्रीलंका | 30 अक्टूबर | 2:00 PM | महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे |
| 31 | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | 31 अक्टूबर | 2:00 PM | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| 32 | न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका | 01 नवंबर | 2:00 PM | महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे |
| 33 | भारत vs श्रीलंका | 02 नवंबर | 2:00 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 34 | नीदरलैंड्स vs अफगानिस्तान | 03 नवंबर | 2:00 PM | अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| 35 | न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान | 04 नवंबर | 10:30 AM | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
| 36 | इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया | 04 नवंबर | 2:00 PM | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| 37 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | 05 नवंबर | 2:00 PM | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| 38 | बांग्लादेश vs श्रीलंका | 06 नवंबर | 2:00 PM | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 39 | ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान | 07 नवंबर | 2:00 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 40 | इंग्लैंड vs नीदरलैंड्स | 08 नवंबर | 2:00 PM | महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे |
| 41 | न्यूजीलैंड vs श्रीलंका | 09 नवंबर | 2:00 PM | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
| 42 | साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान | 10 नवंबर | 2:00 PM | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| 43 | ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश | 11 नवंबर | 10:30 AM | महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे |
| 44 | इंग्लैंड vs पाकिस्तान | 11 नवंबर | 2:00 PM | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| 45 | भारत vs नीदरलैंड | 12 नवंबर | 2:00 PM | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
| 46 | पहला सेमीफाइनल (1st टीम vs 4th टीम) | 15 नवंबर | 2:00 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 47 | दूसरा सेमीफाइनल (2nd टीम vs 3rd टीम) | 16 नवंबर | 2:00 PM | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| 48 | फाइनल | 19 नवंबर | 2:00 PM | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
टीम इंडिया 8 अक्टूबर को ऑस्टेलिया, 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में करेगा। भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा। पहले भारत-पाक मैच 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन उसी दिन गुजरात में शुरू हो रहे नवरात्रि के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा कारणोंं से ये मैच एक दिन पहले 14 अक्टूबर को कर दिया गया। इसी तरह टीम इंडिया के 12 नवंबर को नीदरलैंड के साथ होने वाले मैच को अब 11 नवंबर कर दिया गया है, क्योंकि पहले ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में होना था, लेकिन उसी दिन कोलकाता में काली पूजा का त्योहार पड़ रहा है, इसलिए मैच की तारीख और वेन्यू दोनों बदल दिए गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से धर्मशाला और इंग्लैंड से लखनऊ में होने वाले मैचों में कड़ी टक्कर मिलेगी। भारत को 2019 के वर्ल्ड कप में केवल इन्हीं दो टीमों के हाथों शिकस्त मिली थी।
2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को एजबेस्टन में हराया था और इसके बाद न्यूजीलैंड ने वर्षा बाधित सेमीफाइनल मैच में 18 रन से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था।
टीम इंडिया अपने लीग मुकाबले चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेलेगी।
भारत का वर्ल्ड कप 2023 का कार्यक्रम (India World Cup 2023 Schedule)
| क्रं सं. | मैच | दिन | समय | मैदान |
| 1 | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | 08 अक्टूबर | 2:00 PM | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 2 | भारत vs अफगानिस्तान | 11 अक्टूबर | 2:00 PM | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| 3 | भारत vs पाकिस्तान | 14 अक्टूबर | 2:00 PM | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| 4 | भारत vs बांग्लादेश | 19 अक्टूबर | 2:00 PM | महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे |
| 5 | भारत vs न्यूजीलैंड | 22 अक्टूबर | 2:00 PM | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
| 6 | भारत vs इंग्लैंड | 29 अक्टूबर | 2:00 PM | अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| 7 | भारत vs श्रीलंका | 02 नवंबर | 2:00 PM | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| 8 | भारत vs बांग्लादेश | 05 नवंबर | 2:00 PM | ईडन गार्डंस, कोलकाता |
| 9 | भारत vs नीदरलैंड्स | 12 नवंबर | 2:00 PM | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु |
आईसीसी ने टूर्नामेंट से 100 दिन पहले ही क्यों की वर्ल्ड कप कार्यक्रम की घोषणा?
आईसीसी ने 27 जून को वर्ल्ड कप 2023 से ठीक 100 दिन पहले कार्यक्रमों का ऐलान किया। माना जा रहा है कि कार्यक्रम की घोषणा में देरी होने की वजह पाकिस्तान द्वारा उसके दो मैचों-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 अक्टूबर को बेंगलुरु और 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने वाले मैचों के स्थान में बदलाव का अनुरोध करना रही। बीसीसीआई ने पाकिस्तान का ये अनुरोध ठुकरा दिया।
इंग्लैंड में हुए 2019 वर्ल्ड कप के कार्यक्रमों का ऐलान करीब एक साल पहले 18 अप्रैल 2018 को ही कर दिया गया था। इससे इस टूर्नामेंट को लेकर होने वाली चर्चाओं और इंतजार में अप्रत्याशित कमी देखने को मिली। इसी वजह से बीसीसीआई ने कार्यक्रम जारी करने में जल्दबाजी नहीं दिखाई और बीसीसीआई ने भी यही रणनीति अपनाई।
