भारत ने जीते हैं कितने टेस्ट, वनडे और टी20, जानिए किन टीमों से कभी नहीं हारी है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का टेस्ट, वनडे और टी20 का पूरा रिकॉर्ड, जानिए किन टीमों से कभी नहीं हारा है भारत

टीम इंडिया रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम अब तक तीनों फॉर्मेट में 850 से अधिक मैच जीत चुकी है (तस्वीर साभार: ToI)

भारतीय टीम (Team India) क्रिकेट इतिहास की सबसे कामयाब और सफल टीमों में से एक है। भारत में क्रिकेट का इतिहास कई सदी पुराना है।

भारत में सबसे पहले क्रिकेट को 18वीं सदी में अंग्रेज लेकर आए और भारत के पहले क्रिकेट क्लब (First Cricket club) की स्थापना 1792 में हुई।

भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला और इसके साथ ही भारत टेस्ट टीम का दर्जा पाने वाला दुनिया का छठा देश बन गया। भारत ने अपनी टेस्ट जीत 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ मद्रास में दर्ज की थी।

भारतीय टीम का रिकॉर्ड (Team India record)

भारतीय टीम ने अब तक तीनों फॉर्मेट में 1861 मैच (579 टेस्ट, 1055 वनडे, 227 टी20) खेले हैं, जिनमें से उसने 885 मैचों (178 टेस्ट, 559 वनडे, 148 टी20) में जीत हासिल की है। भारत को अब तक 689 मैचों (178 टेस्ट, 443 वनडे 68 टी20) में शिकस्त मिली है।

भारत ने कब खेला था पहला टेस्ट मैच ( When India played first test match):

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 से लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। हालांकि भारत को अपने पहले टेस्ट मैच में 158 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1952 में मद्रास में इंग्लैंड के खिलाफ जीता था। भारत ने उसी साल अपनी पहली टेस्ट सीरीज पाकिस्तान के खिलाफ जीती।

भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज 1967-68 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीती थी।

आइए एक नजर डालते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट रिकॉर्ड पर।

भारत का टेस्ट रिकॉर्ड (India Test record):

भारत ने अब तक 579 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने 178 टेस्ट जीते हैं और 178 टेस्ट हारे हैं जबकि 222 मैच ड्रॉ रहे हैं और 1 मैच टाई हुआ है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ केवल एक टेस्ट खेला है और उसमें जीता है।

भारत अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 टेस्ट में 32 में जीता है, 45 में हारा है, 29 मैच ड्रॉ और एक मैच टाई रहा।

वहीं भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 13 टेस्ट में से 11 जीते और 2 ड्रॉ रहे।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 136 टेस्ट में 35 जीते और 51 हारे जबकि 50 ड्रॉ रहे।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 टेस्ट में से 22 में जीत और 13 में हार मिली है जबकि 27 मैच ड्रॉ हुए हैं।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 59 टेस्ट में से 9 जीते हैं, 12 हारे हैं और 38 मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 44 टेस्ट में 16 जीते हैं, 18 हारे हैं जबकि 10 मैच ड्रॉ हुए हैं।

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 46 टेस्ट में 22 जीते हैं, 7 हारे हैं और 17 ड्रॉ रहे हैं।

टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 टेस्ट में से 23 में जीत मिली जबकि 30 में पराजय मिली और 47 ड्रॉ छूटे हैं।

भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 टेस्ट में से 7 में जीत मिली है, 2 हारे हैं जबकि 2 ड्रॉ रहे हैं।

भारत किस टीम से नहीं हारा है कोई टेस्ट (India did not lose test to which team)

 भारत अब तक केवल दो टेस्ट टीमों अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ कभी कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है। 

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 9 में उसे जीत हासिल हुई है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ केवल एक टेस्ट मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की हैं।

टीम इंडिया ने अब तक 10 टीमों के खिलाफ टेस्ट मैच खेले हैं।

 

भारत का वनडे रिकॉर्ड
भारतीय टीम अब तक 850 से अधिक इंटरनेशनल मैच जीत चुकी है (तस्वीर साभार: BDCrictime)

भारतीय क्रिकेट टीम का सभी टीमों के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड (India Head to Head in Test Cricket vs All Teams)

विपक्षी टीम मैच जीते हारे टाई ड्रॉ
अफगानिस्तान 1 1 0 0 0
ऑस्ट्रेलिया 107 32 45 1 29
बांग्लादेश 13 11 0 0 2
इंग्लैंड 135 34 51 0 50
न्यूजीलैंड 62 22 13 0 27
पाकिस्तान 59 9 12 0 38
साउथ अफ्रीका 44 16 18 0 10
श्रीलंका 46 22 7 0 17
वेस्टइंडीज 100 23 30 0 47
जिम्बाब्वे 11 7 2 0 2
कुल 579 178 178 1 222

सोर्स: (Espncricinfo) (भारत vs इंग्लैंड के बीच 07-09 मार्च को धर्मशाला में खेले गए टेस्ट मैच तक के आंकड़े)

भारत ने कब खेला था पहला वनडे मैच ( When India played first ODI match):

भारत ने अपना पहला वनडे मैच 13 जुलाई 1974 को इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले, लीड्स में खेला था। अपने पहले वनडे में भारत को इंग्लैंड के हाथों 4 विकेट से पराजय मिली थी।

भारतीय टीम 1975 और 1979 के अपने पहले दो वर्ल्ड कप में नाकाम रहने के बाद कपिल देव की कप्तानी में 1983 में फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बन गई।

टीम इंडिया ने अपना दूसरा वनडे वर्ल्ड कप 28 साल के लंबे इंतजार के बाद एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 में जीता।

आइए एक नजर डालते हैं भारतीय टीम के वनडे रिकॉर्ड पर।

भारत का वनडे रिकॉर्ड (India ODI record):

भारत ने अब तक 1055 वनडे खेले हैं, जिनमें से उसने 559 वनडे जीते हैं जबकि 443 वनडे हारे हैं, 9 वनडे टाई हुए जबकि 44 वनडे में कोई परिणाम नहीं निकले।

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान से 4 वनडे में से 3 जीते हैं और एक मैच टाई रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 151 वनडे में से 57 जीते हैं, 84 हारे हैं जबकि 10 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले हैं।

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 41 मैचों में से 32 जीते हैं, 8 हारे हैं जबकि 1 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 107 मैचों में से 58 जीते हैं जबकि 44 गंवाए हैं, 2 मैच टाई रहे हैं और 3 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले।

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ अपने तीनों वनडे मैच जीते हैं।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 118 वनडे में से 60 जीते हैं जबकि 50 हारे हैं, 1 मैच टाई रहा है और 7 वनडे मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 135 वनडे में से 57 जीते, 73 हारे और 5 वनडे मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले।

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 94 वनडे में से 40 जीते हैं, 51 हारे हैं जबकि 3 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले।

टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 168 मैचों में से 99 में जीत मिली है, 57 में पराजय मिली है, 1 मैच टाई हुआ जबकि 11 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 142 मैचों में से 72 जीते हैं, 64 हारे हैं जबकि 2 मैच टाई रहे हैं और 4 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले।

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 66 मैचों में से 54 में जीत हासिल की है जबकि 10 मैच हारे हैं और 2 मैच टाई रहे।

भारत किन टीमों से नहीं हारा है कोई वनडे (India did not lose ODIs to which teams)

भारत अब तक आईसीसी की केवल दो पूर्ण सदस्य टीमों-अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ कभी वनडे मैच नहीं हारा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक खेले 4 वनडे में से 3 जीते हैं जबकि 1 मैच एक मैच टाई हुआ था। वहीं भारत ने अब तक आयरलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं और तीनों ही जीते हैं।

आईसीसी असोसिएट्स देशों में भारत अब तक बरमूडा, ईस्ट अफ्रीका, हॉन्ग कॉन्ग, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड और यूएई के खिलाफ कोई मैच नहीं हारा है।

भारतीय क्रिकेट टीम का सभी टीमों के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड (India Head to Head in ODI Cricket vs All Teams)

विपक्षी टीम मैच जीते हारे टाई परिणाम नहीं
अफगानिस्तान 4 3 0 1 0
ऑस्ट्रेलिया 151 57 84 0 10
बांग्लादेश 41 32 8 0 1
इंग्लैंड 107 58 44 2 3
आयरलैंड 3 3 0 0 0
न्यूजीलैंड 118 60 50 1 7
पाकिस्तान 135 57 73 0 5
साउथ अफ्रीका 94 40 51 0 3
श्रीलंका 168 99 57 1 11
वेस्टइंडीज 142 72 64 2 4
जिम्बाब्वे 66 54 10 2 0
बरमूडा 1 1 0 0 0
ईस्ट अफ्रीका 1 1 0 0 0
हॉन्ग कॉन्ग 2 2 0 0 0
कीनिया 13 11 2 0 0
नामीबिया 1 1 0 0 0
नेपाल 1 1 0 0 0
नीदरलैंड्स 3 3 0 0 0
स्कॉटलैंड 1 1 0 0 0
यूएई 3 3 0 0 0
कुल 1055 559 443 9 44

सोर्स: (Espncricinfo) (भारत vs साउथ अफ्रीका के बीच 21 दिसंबर 2023 को पार्ल में खेले गए वनडे मैच तक के आंकड़े)

भारत का टी20 रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने अब तक 140 टी20 मैच जीते हैं (तस्वीर साभार: DNA)

भारत ने कब खेला था पहला टी20 मैच ( When India played first T20 match):

भारत ने अपना पहला टी20 मैच 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स में खेला था। भारत ने इस मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

भारतीय टीम ने अब तक एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप एमएस धोनी की कप्तानी में 24 सितंबर 2007 को फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीता था।

आइए एक नजर डालते हैं भारतीय टीम के टी20 रिकॉर्ड पर।

भारत का टी20 रिकॉर्ड (India T20 record):

भारत ने अब तक खेले 227 टी20 मैचों में से 148 मैच जीते हैं जबकि 68 मैच हारे हैं, 1 मैच टाई रहा, जबकि 4 मैचों के टाई होने के बाद जीत दर्ज की और 6 मैचों के परिणाम नहीं निकले।

भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

इसके बाद भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता।

भारत ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ हुए 9 टी20 मैचों में से 7 मैच जीते हैं, 1 मैच टाई होने के बाद जीता है जबकि एक 1 का परिणाम नहीं निकला।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 टी20 मैचों में से 20 जीते हैं जबकि 11 हारे हैं, 1 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 14 टी20 मैचों में से 11 जीते हैं और 1 हारा है।

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 24 टी20 मैचों में से 13 मैच जीते हैं, 11 हारे हैं।

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए सभी तीनों टी20 मैच जीते हैं।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 टी20 में से 12 जीते हैं, 10 हारे हैं, 1 मैच टाई रहा और 2 मैच भारत ने टाई होने के बाद जीते।

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने 13 टी20 मैचों में से 9 जीते हैं, 3 हारे हैं जबकि 1 मैच टाई रहने के बाद जीता है।

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के 27 टी20 मैचों में से 15 जीते, 11 हारे हैं, जबकि 1 मैच का परिणाम नहीं निकला।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 29 टी20 मैचों में से 19 जीते हैं जबकि 9 गंवाए हैं और 1 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 30 टी20 में से 19 जीते हैं और 10 में उसे पराजय मिली, जबकि 1 मैच का परिणाम नहीं निकला।

वहीं भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 टी20 मैचों में से 6 में जीत मिली है जबकि 2 में हार मिली है।

इसके अलावा भारत ने हॉन्ग कॉन्ग, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड के खिलाफ एक-एक टी20 मैच खेला है इन सभी में जीत दर्ज की है।

भारतीय क्रिकेट टीम का सभी टीमों के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड (India Head to Head in T20 Cricket vs All Teams)

विपक्षी टीम मैच जीते हारे टाई टाई+जीत परिणाम नहीं
अफगानिस्तान 9 7 0   1 1
ऑस्ट्रेलिया 32 20 11     1
बांग्लादेश 14 13 1      
इंग्लैंड 24 13 11      
हॉन्ग कॉन्ग 1 1 0      
आयरलैंड 8 8 0      
नामीबिया 1 1 0      
नेपाल 1 1 0      
नीदरलैंड्स 1 1 0      
न्यूजीलैंड 25 12 10 1 2  
पाकिस्तान 13 9 3   1  
स्कॉटलैंड 2 1 0     1
साउथ अफ्रीका 27 15 11     1
श्रीलंका 29 19 9     1
यूएई 1 1 0      
अमेरिका 1 1 0      
वेस्टइंडीज 30 19 10     1
जिम्बाब्वे 8 6 2      
कुल 227 148 68 1 4 6

सोर्स: (Espnricinfo) (भारत vs साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून 2024 को बारबाडोस में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच तक के आंकड़े)

भारत किन टीमों से नहीं हारा है कोई टी20 (India did not lose T20s to which teams)

टीम इंडिया अब तक केवल दो आईसीसी पूर्ण सदस्य टीमों अफगानिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ कोई टी20 मैच नहीं हारी है।

भारत को अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ खेले 9 टी20 मैचों में से 7 जीते हैं और 1 मैच में टाई के बाद जीत दर्ज की, जबकि 1 मैच का परिणाम नहीं निकला।

वहीं आयरलैंड के खिलाफ खेले तीन टी20 मैचों में से तीनों में ही टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।

वहीं आईसीसी असोसिएट्स टीमों में भारत यूएई और अमेरिका के खिलाफ भी खेले गए 1-1 टी20 मैच जीता है जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ उसके एकमात्र टी20 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *