लोकसभा चुनाव 2024: 19 अप्रैल से शुरू, 4 जून को मतगणना, जानें कब-कहां पड़ेंगे वोट
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) 19 अप्रैल से 1 जून को सात चरणों में होंगे और मतणगना 4 जून को होगी
लोकसभा चुनाव 2024 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होंगे आयोजित।
Lok Sabha Elections 2024 Dates: 543 लोकसभा सीटों के लिए 2024 के आम चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे और 4 जून को मतगणना होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार (16 मार्च 2013) को लोकसभा चुनाव का ऐलान करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे और चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
लोकसभा चुनावों के साथ ही चार राज्यों-सिक्कम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होंगे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं की गई है, जहां 2018 से ही राष्ट्रपति शासन लागू है।
साथ ही विभिन्न राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे, इन राज्यों में बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु शामिल हैं।
(आदर्श आचार संहिता क्या है? हर चुनाव से पहले क्यों की जाती है लागू?)
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें (Lok Sabha Elections 2024 Dates)
| तारीख | चरण | सीटें | राज्य |
| 19 अप्रैल | पहला | 102 | 21 |
| 26 अप्रैल | दूसरा | 89 | 13 |
| 07 मई | तीसरा | 94 | 12 |
| 13 मई | चौथा | 96 | 10 |
| 20 मई | पांचवां | 49 | 8 |
| 25 मई | छठा | 57 | 7 |
| 01 जून | सातवां | 57 | 8 |
| 04 जून | मतगणना | 543 सीटें |
लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े प्रमुख तथ्य (Important Facts about Lok Sabha Elections 2024)
कुल मतदाता: 96.78 करोड़
पुरुष मतदाता: 49.7 करोड़
महिला मतदाता: 47.1 करोड़
पहली बार के मतदाता: 1.8 करोड़ (18-19 वर्ष की आयु के बीच)
विकलांग मतदाता: 88.4 लाख
सर्विस मतदाता: 19.1 लाख
85+ आयु के मतदाता: 82 लाख
युवा मतदाता: 19.74 करोड़ (20-29 वर्ष के बीच)
ट्रांसजेंडर मतदाता: 48,000
100+ आयु के मतदाता: 2. 18 लाख
मतदान केंद्र: 10.48 लाख
ईवीएम: 55 लाथ
वाहन: 4 लाख
मतदान अधिकारी/सुरक्षा कर्मचारी: 1.5 करोड़
