Atal Setu: देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु की 11 खास बातें

देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु (Atal Setu) का निर्माण करीब 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से हुआ है, जानें अटल सेतु की 11 खास बातें

Atal Setu

मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन (तस्वीर साभार: आकाशवाणी)

Atal Setu: मुंबई में बने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घान शुक्रवार (12 जनवरी 2024) किया। पीएम मोदी ने ही 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था और अब वही इसका उद्घाटन करेंगे।

21.8 किलोमीटर लंबे अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्वाहा शेवा अटल सेतु, द मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का निमाण करीब 17840 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

अटल सेतु 21.8 किलोमीटर लंबा है छह लेन वाला ब्रिज है। इस ब्रिज का 16.5 किलोमीटर हिस्सा समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किलोमीर हिस्सा जमीन पर बना होगा।

अटल सेतु भारत का सबसे लंबा और दुनिया का 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल है।

Atal Setu Mumbai
मुंबई में 21.8 किलोमीटर लंबे अटल सेतु को बनाने में आई करीब 18 हजार करोड़ की लागत। (तस्वीर साभार: दूरदर्शन)

अटल सेतु के बारे में 11 महत्वपूर्ण तथ्य (11 Importants Facts about Atal Setu)

1.अटल सेतु इंजीनियरिंग का चमत्कार है, इसके निर्माण में 500 बोइंग हवाई जहाजों के वजन के बराबर और एफिल टॉवर के वजन से 17 गुना अधिक स्टील का उपयोग किया गया है।

2.अटल सेतु के निर्माण में 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट का उपयोग किया गया है।

3.साउथ मुंबई से नवी मुंबई (सेवरी और न्हावा शेवा) को जोड़ने वाले अटल सेतु से 2 घंटे की यात्रा घटकर 15-20 मिनट रह जाएगी।

4.अटल सेतु से मुंबई और पुणे एक्सप्रेसवे के बीच की दूरी भी कम करेगा। इससे मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिणी भारत की यात्रा का समय घट जाएगा।

5.अटल सेतु से केवल चार पहिया वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी। वाहन चालकों को सेतु पर अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से यात्रा करने की अनुमति होगी।

Mumabi Atal Setu
अटल सेतु भारत का सबसे लंबा और दुनिया का 12वां सबसे बड़ा समुद्री पुल है। (तस्वीर साभार: Financial Express)

6.अटल सेतु पर बाइक, ऑटो रिक्शा, ट्रैक्टर जैसे वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

7.सेवरी-शिवाजी नगर (उलवे) खंड के लिए टोल ₹200 और 2.5 किमी शिवई नगर-गव्हान खंड के लिए 50 रुपये है। वापसी यात्रा के लिए एकतरफा टोल शुल्क 1.5 गुना होगा।

8.यह निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसे इलाकों के लिए भी कनेक्टिविटी की सुविधा प्रधान करेगा।

9.अटल सेतु से प्रतिदिन 70,000 से अधिक वाहनों के गुजरने की उम्मीद है। इस पुल के 100 साल तक टिके रहने की उम्मीद है।

10.अटल सेतु का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। पिछले 7 सालों से रोजाना 5 हजार से अधिक मजदूरों और इंजीनियरों ने पुल के निर्माण के लिए दिन-रात काम किया।

11.अटल सेतु भारत का सबसे लंबा सी ब्रिज और दुनिया का 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *