विरल आचार्य ने दिया रिजर्व बैंक के डिप्युटी गवर्नर पद से इस्तीफा
विरल आचार्य ने आरबीआई डिप्युटी गवर्नर पद से दिया इस्तीफा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्युटी गवर्नर विरल आचार्य ने अपना कार्यकाल पूरा होने से छह महीने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
आचार्य जनवरी 2017 में आरबीआई के डिप्युटी गवर्नर नियुक्त हुए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आचार्य न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस (एनवाईयू-स्टर्न) में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर फरवरी 2020 के बजाय अगस्त 2019 में ही लौट रहे हैं।
विरल आचार्य पिछले साल अक्टूबर में आरबीआई की स्वतंत्रता पर भाषण देकर सुर्खियों में आए थे। आचार्य ने केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता के महत्व पर बल देते हुए कहा था कि केंद्रीय बैंक के परिचालन में सरकार द्वारा सीधा हस्तक्षेप इसकी कार्यात्मक स्वायत्तता की उपेक्षा करता है।
आरबीआई ने हालांकि इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विरल गवर्नर उर्जित पटेल के बाद इस्तीफा देने वाले आरबीआई के दूसरे शीर्ष अधिकारी हैं।
