पूनम पांडे ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं’ वीडियो शेयर कर कहा, ‘सर्वाइकल कैंसर ने नहीं ली मेरी जान’

मॉडल पूनम पांडे जिंदा हैं और सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत की खबर सच नहीं है, पूनम ने खुद वीडियो शेयर कर कहा कि ‘मैं जिंदा हूं’

Poonam Pandey

मॉडल पूनम पांडे ने वीडियो शेयर कर कहा कि वह जिंदा हैं।

Poonam Pandey is Alive: मॉडल और ऐक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा हैं और उनकी मौत की खबर झूठी निकली है। पूनम पांडे ने शनिवार (3 फरवरी) को खुद एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वे जिंदा हैं। इससे एक दिन पहले यानी 2 फरवरी को पूनम पांडे के आफिशियर इंस्टाग्राम हैंडल से सर्वाइकल कैंसर से उनकी मौत होने की जानकारी दी गई थी।

शुक्रवार को आई पूनम पांडे की अचानक मौत की खबर को लेकर कई सेलेब्रिटी से लेकर फैंस तक ने हैरानी जताई थी और कइयों ने दावा किया था कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट हैं। हालांकि जब पूनम की टीम ने भी उनकी मौत की पुष्टि की तो फैंस में शोक की लहर फैल गई थी।

(Poonam Pandey Death News: ‘सर्वाइकल कैंसर से हमने पूनम को खो दिया’: इंस्टाग्राम पोस्ट)

पूनम पांडे ने कहा, ‘जिंदा हूं मैं’

अब पूनम ने खुद सामने आकर बता दिया है कि उनकी मौत की खबर सही नहीं थी और वह जिंदा हैं और उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से नहीं हुई थी और उन्होंने ये कदम सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया था।

पूनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर एक वीडियो संदेश में कहा है, ”मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करना चाहती हूं – मैं जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मेरी जान नहीं ली है। लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुई। कुछ अन्य कैंसरों से उलट, सर्वाइकल कैंसर से पूरी तरह बचा जा सकता है। खास बात ये है कि इससे बचाव एचपीवी वैक्सीन और इसका जल्द पता लगाने वाले टेस्ट में ही इससे बचाव निहित है। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। आइए जोरदार जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो। क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएं। आइए, मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने और #DeathToCervicalCancer लाने का प्रयास करें।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *