भारत ने जीते हैं अब तक कितने ऑस्कर, RRR बनी ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म

RRR के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतते हुए रचा इतिहास, एक नजर भारत के लिए अब तक ऑस्कर जीतने वालों की लिस्ट पर

RRR won Oscars

फिल्म RRR बनी ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म

फिल्म RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ ने ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतते हुए नया इतिहास रच दिया है। RRR ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। 12 मार्च को लॉस एंजिलिस में आयोजित हुए 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत को दो ऑस्कर मिले

फिल्म RRR के अलावा कार्तिकी गोंसाल्वेस और गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ‘एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर मिला। RRR का निर्देशन बाहुबाली बनाने वाले एसएस राजामौली ने किया है और फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। ऑस्कर से पहले RRR बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीत चुकी है।

सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्टित ऑस्कर अवॉर्ड्स के 95 सालों के इतिहास में भारत को सातवीं बार ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

भारत के लिए ऑस्कर जीतने वालों की लिस्ट (India Oscar Awards List)

1. भानु अथैया (1982)
2. सत्यजीत रे (1992)
3.रेसुल पुकुट्टी (2009)
4.एआर रहमान (2009)
5.गुलजार (2009)
6. RRR (2023)
7. द एलिफेंट व्हिसपरर्स (2023)

भारत के लिए किसने और कब जीता ऑस्कर (India Oscars Winners List)

1. भानु अथैया (Bhanu Athaiya)
फिल्म: ‘गांधी’
ऑस्कर अवॉर्ड कैटेगरी: बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
साल: 1982

2. सत्यजीत रे (Satyajit Ray)
ऑस्कर अवॉर्ड कैटेगरी: ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट’
साल: 1992

3.रेसुल पुकुट्टी (Resul Pookutty)
फिल्म:‘स्लमडॉग मिलियनेयर’
गाना: जय हो
ऑस्कर अवॉर्ड कैटेगरी: बेस्ट साउंड मिक्सिंग
साल: 2009

4. एआर रहमान (AR Rahman)
फिल्म:‘स्लमडॉग मिलियनेयर’
गाना: जय हो
ऑस्कर अवॉर्ड कैटेगरी: बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग स्कोर, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग
साल: 2009

5. गुलजार (Gulzar)
फिल्म:‘स्लमडॉग मिलियनेयर’
गाना: जय हो
ऑस्कर अवॉर्ड कैटेगरी: बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग
साल: 2009

The Elephant Whisperers wins Oscar
द एलिफेंट व्हिसपरर्स ने बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में जीता ऑस्कर

6.’एलिफेंट व्हिसपरर्स’ (The Elephant Whisperers)
किन्हें मिला: कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा
ऑस्कर अवॉर्ड कैटेगरी: बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट
साल: 2023

7. RRR (फिल्म)
गाना: नाटू नाटू (Naatu Naatu)
ऑस्कर अवॉर्ड कैटेगरी: बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग
साल: 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *