IPL 2020, DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने फिर बिखेरी चमक, दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से धोया
अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और ईशान किशन की शानदार बैटिंग की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से दी मात (Pic Credit: BCCI/IPL)
मुंबई इंडियंस ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की मजबूत बैटिंग लाइन अप को 20 ओवरों में 110/9 के स्कोर पर रोकने के बाद मुंबई ने ईशान किशन के शानदार अर्धशतक की मदद से आसान जीत दर्ज की।
ये इस टूर्नामेंट में दिल्ली की लगातार तीसरी हार है। दिल्ली के लिए एकमात्र विकेट एनरिक नोर्त्जे ने लिया, जिन्होंने बैक ऑफ लेंथ गेंद पर क्विंटन डि कॉक (26) को बोल्ड किया।
डि कॉक के आउट होने के बाद भी किशन ने अपनी आक्रामक बैटिंग जारी रखी और मुंबई ने 34 गेंदें बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। किशन ने महज 47 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 72 रन की तेजतर्रार पारी खेली।
Welcome to the post match presentations for Match 51 and 52 of #Dream11IPL.
For Match 51 Ishan Kishan is adjudged Man of the Match for his brilliant knock of 72*#Dream11IPL pic.twitter.com/pI1ESnfEmO
— IndianPremierLeague (@IPL) October 31, 2020
बोल्ट और बुमराह ने गेंदबाजी से किया कमाल
इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग के लिए भेजा। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फिर गेंद से कमाल किया और शिखर धवन को जीरो पर आउट कर दिया।
अपने अगले ही ओवर में बोल्ट ने पृथ्वी शॉ को भी आउट कर दिया, जिन्होंने 11 गेंदों में 10 रन बनाए। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़ते हुए पारी को जमाने की कोशिश की।
राहुल चाहर की गेंद पर श्रेयस अय्यर चकमा खा गए और 25 रन ठोक दिए। थोड़ी देर बाद स्टोइनिस भी 2 रन बनाकर बुमराह का शिकार बन गए।
BOOM! Two wickets in four deliveries for Bumrah.
Stoinis and Pant depart.
Live – https://t.co/8MWEaoY1Qn #Dream11IPL pic.twitter.com/lVI4Ah04th
— IndianPremierLeague (@IPL) October 31, 2020
फ्लॉप रही दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग
बुमराह ने इसके बाद पंत को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, वह 21 रन ही बना सके। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 110/9 का स्कोर ही बना सकी। दिल्ली के लिए बुमराह और बोल्ट ने 3-3 विकेट लिए।
Keep going @RishabhPant17 💪💪#Dream11IPL pic.twitter.com/S7GvhBEaQ6
— IndianPremierLeague (@IPL) October 31, 2020
डि कॉक और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़ते हुए मुंबई के लिए लक्ष्य आसानी बना दिया। इस जीत के साथ ही पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी मुंबई की टीम ने 13 मैचों में नौवीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपना स्थान और मजबूत कर लिया।
वहीं लगातार तीसरी हार के साथ ही दिल्ली की टीम 13 मैचों में सात जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।
