IND vs AUS: टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के कार्यक्रम का ऐलान, जानें कब खेले जाएंगे 3 वनडे, 4 टेस्ट और 3 टी20

भारतीय टीम तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा (Pic Credit: ICC)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को भारतीय टीम के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चार टेस्ट मैचों की सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगी।

ये ऐलान ऑस्ट्रेलिया के इस दूसरे सबसे बड़े शहर के महीने भर से जारी कोरोना वायरल लॉकडाउन खत्म किए जाने के बाद किया गया है, जिससे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के लिए बॉक्सिंग डे टेस्ट आयोजित करने का रास्ता
साफ हो गया है।

17 दिसंबर से शुरू होगी भारत vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की भिड़ंत ऐ़़डिलेड ओवल में भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट से 17 दिसंबर से होगी, जिसके बाद 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा, तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जबकि इस दौरे का आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा।

ये दोनों ही टीमें अब तक एक भी डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ऐडिलेड में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए अपने चारों टेस्ट मैच जीती है।

वहीं भारतीय टीम ने अपना एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ जीता था।

टीम इंडिया 12 नवंबर को पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया

कोरोना संकट के दौरान भारतीय टीम 12 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी और अपना क्वांराटाइन पीरियड और कोविड प्रोटोकॉल पूरा करने के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे 27 नवंबर को सिडनी में खेलेगी।

तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद दोनों टीमें 4-8 दिसंबर तक तीन टी20 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी, जिसकी शुरुआत 4 दिसंबर से कैनबरा में होगी।

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2020-2021

भारत vs ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम

27 नवंबर-पहला वनडे (सिडनी, डे-नाइट)

29 नवंबर-दूसरा वनडे (सिडनी, डे-नाइट)

2 दिसंबर-तीसरा वनडे (कैनबरा, डे-नाइट)

भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का कार्यक्रम

4 दिसंबर-पहला टी20 (कैनबरा, नाइट)

6 दिसंबर-दूसरा टी20 (सिडनी, नाइट)

8 दिसंबर-तीसरा टी20 (सिडनी, नाइट)

भारत vs ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज

17-21 दिसंबर: पहला टेस्ट (ऐडिलेड ओवल, डे-नाइट)

26-30 दिसंबर: दूसरा टेस्ट (मेलबर्न)

7-11 जनवरी: तीसरा टेस्ट (सिडनी)

15-19 जनवरी: चौथा टेस्ट (ब्रिस्बेन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *