रणवीर सिंह ने खुद को ही किया ट्रोल, शेयर किया खुद पर बना मजाकिया Meme

रणवीर सिंह ने फनी मीम शेयर करते हुए किया खुद को ट्रोल (Pic: Instagram)

बॉलीवुड के प्रसिद्ध ऐक्टर रणवीर सिंह अपनी अभिनय प्रतिभा के साथ-साथ अजीबोगरीब और बिंदास ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। इस ड्रेस के लिए कई बार उनका मजाक भी बनता है, लेकिन इससे बेखबर रणवीर अपने मन की ही करते हैं।

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जोरदार जवाब देते हुए अपने कपड़ों की टॉइलेट क्लीनर से तुलना करने वालाएक मीम इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस मीम में रणवीर कपूर लाल और नीले रंग के ट्रैकशूट में नजर आ रहे थे, जिसे टॉइलेट क्लीनर की तस्वीर के साथ जोड़कर उनका मीम बनाया गया था।

रणवीर सिंह ने शेयर किया खुद पर बना मीम

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर इस मीम को शेयर करते हुए इसमें एक जिफ जोड़ा था, जो इस मीम पर उंगुली दिखाते हुए हंस रहा था। ये पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह ने खुद को ट्रोल किया है।

कुछ महीने पहले ही रणवीर सिंह ने अपने ड्रेसिंग सेंस पर बने एक और मीम को शेयर किया था, जिसमें दिखाया गया था कि उनकी ऐक्टर-पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ होने पर कैसे उनका फैशन सेंस अजीब से उत्तम दर्जे का हो जाता है।

रणवीर सिंह इस समय 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम भारतीय कप्तान कपिल देव पर बनने वाली फिल्म 83 में उनका रोल निभाने की तैयारी कर रहे हैं। कबीर खान के निर्देशन नें बनने वाली ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *