रिलायंस जियो की धाक, ढाई साल में ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ के पार

रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ के पार

मुकेश अंबानी की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो परिचालन शुरू करने के ढाई साल में ही 30 करोड़ उपभोक्ताओं के आंकड़े को पार कर गयी है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने यह महत्वपूर्ण आंकड़ा दो मार्च को हासिल किया। हालांकि जियो को इस बाबत भेजे गए सवाल का अब तक जवाब नहीं मिल सका है।

कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में विज्ञापनों के दौरान भी 30 करोड़ ग्राहकों का लक्ष्य पाने का जश्न मनाते दिख रही है। जियो परिचालन शुरू करने के बाद सबसे कम समय में दस करोड़ ग्राहक बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने महज 170 दिन में यह आंकड़ा छू लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *