फिन एलन का तूफान, पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 16 छक्कों की मदद से 62 गेंदों में जड़े 137 रन

फिन एलन (Finn Allen) ने न्यूजीलैंड के लिए पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में खेली 16 छक्कों की मदद से खेली 62 गेंदों में 137 रन की आतिशी पारी

Finn Allen

फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में 16 छक्कों की मदद से ठोके 62 गेंदों में 137 रन।

Fin Allen T20 Century with 16 Sixes: न्यूजीलैंड के फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में 16 छक्के जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। एलन ने डुनेडिन में 17 जनवरी 2024 को खेले गए तीसरे टी20 मैच में तूफानी बैटिंग करते हुए 62 गेंदों में 16 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 137 रन ठोक डाले।

फिन एलन ने अपनी आतिशी पारी की मदद से कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। एलन की तूफानी पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 224/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया और जवाब में पाकिस्तान को 20 ओवरों में 179/7 के स्कोर पर रोकते हुए 45 रन से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली है।

फिन एलन ने 16 छक्के जड़ते हुए बनाए कई नए रिकॉर्ड

1.फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 छक्के जड़ते हुए किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने के अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ एक टी20 मैच में 16 छक्के लगाए थे।

मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी छक्के साल
फिन एलन (NZ) 16 2024
हजरातुल्लाह जजई (AFG) 16 2019
जीशान कुकीखेल (HUN) 15 2022
एरॉन फिंच (AUS) 14 2013
जॉर्ज मुंसी (SCO) 14 2019

2.ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार है जब न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज ने एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए है। इससे पहले कोरी एंडरसन और कोलिन मुनरो ने क्रमश: 2017 और 2018 में 10-10 छक्के लगाए थे।

3.फिन एलन 62 गेंदों में 137 रन की पारी के साथ ही टी20 इंटरनेशल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले किवी बल्लेबाज बन गए, उन्होंने ब्रैंडन मैकलम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ी स्कोर बनाम
फिन एलन (2024) 137 (62) पाकिस्तान
ब्रैंडन मैकलम (2012) 123 (72) बांग्लादेश
ब्रैंडन मैकलम (2010) 116 (56) ऑस्ट्रेलिया
कोलिन मुनरो (2017) 109* (58) भारत
ग्लेन फिलिप्स (2020) 108 (51) वेस्टइंडीज

4.फिन एलन ने 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और वह न्यूजीलैंड के लिए टी20 में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड 46 गेंदों में ये कमाल करने वाले ग्लेन फिलिप्स के नाम है।

5.एलन ने 116 रन बाउंड्री (16 छक्कों और 5 चौकों ) के साथ बनाए, जो न्यूजीलैंड के लिए टी20 पारी में बाउंड्री से बने सर्वाधिक रन हैं, पिछला रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकलम (96 रन) के नाम था।

6.फिन एलन ने हारिस रऊफ के एक ओवर में 27 रन (3 छक्के, 2 चौके) ठोक दिए। हारिस रऊफ ने 4 ओवरों में 2 विकेट के लिए 60 रन खर्च कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *