सचिन तेंदुलकर का टेस्ट, वनडे, टी20 का पूरा रिकॉर्ड, जानें क्या है सचिन का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

Sachin Tendulkar Test, ODI, T20 records: महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं कितने रन, जानें सचिन का टेस्ट, वनडे, टी20 का पूरा रिकॉर्ड…

Sachin Tendulkar test, odi, t20 records

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Sachin Tendulkar Full records: सचिन तेंदुलकर की गिनती क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। भारत के लिए 1989 से 2013 तक यानी 24 साल तक क्रिकेट खेलने वाले सचिन के नाम बल्लेबाजी के लगभग सारे रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। सचिन के नाम टेस्ट और वनड में सबसे ज्यादा शतक और रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन को उनकी बैटिंग उपलब्धियों की वजह से गॉड ऑफ क्रिकेट यानी क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है।

सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। सचिन ने भारत के लिए 1989 में अपना डेब्यू किया था और 2013 में संन्यास लिया। उनके पिता रमेश तेंदुलकर मराठी भाषा के उपन्यासकार और कवि थे जबकि उनकी माता रजनी इंश्योरेंस इंडस्ट्री में काम करती थीं। उनके पिता प्रसिद्ध संगीतकार सचिन देव बर्मन के बहुत बड़े प्रशंसक थे और उन्हीं के नाम पर उनका नाम सचिन रखा।

सचिन तेंदुलकर का जीवन परिचय (Sachin Tendulkar Full Profile)

नाम सचिन रमेश तेंदुलकर
जन्म 24 अप्रैल 1973, बॉम्बे (मुंबई), महाराष्ट्र
पिता का नाम रमेश तेंदुलकर
माता का नाम रजनी तेंदुलकर
बैटिंग स्टाइल दाएं हाथ के बल्लेबाज
बॉलिंग स्टाइल दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक, लेगब्रेक, गुगली गेंदबाज
हाइट 5.5 फीट
निक नेम टेंडल्या, लिटिल मास्टर

 

(सचिन तेंदुलकर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जड़े हैं 81 शतक, जानिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सचिन का उच्चतम स्कोर)

सचिन तेंदुलकर का टेस्ट, वनडे, टी20 में रिकॉर्ड (Sachin Tendulkar Test, ODI, T20 Records)

सचिन ने भारत के लिए अपने 664 इंटरनेशनल मैचों में 100 शतकों और 164 अर्धशतकों की मदद से 34357 रन बनाए हैं।

फॉर्मेट मैच पारी रन औसत 100/50 उच्च स्कोर
टेस्ट 200 329 15921 53.78 51/68 248*
वनडे 463 452 18426 44.83 49/96 200*
T20Is 1 1 10 10.00 0/0 10
प्रथम श्रेणी 310 490 25396 57.84 81/116 248*
लिस्ट-ए 551 538 21999 45.54 60/114 200*
T20s 96 96 2797 32.90 1/16 100*

आइए एक नजर डालते हैं सचिन तेंदुलकर के टेस्ट, वनडे और टी20 रिकॉर्ड पर…

सचिन तेंदुलकर का भारत के लिए डेब्यू (Sachin Tendulkar Debut for India)

सचिन तेंदुलकर ने भारत के अपना टेस्ट डेब्यू 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में किया था। सचिन ने भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ गुजरांवाला में किया था। सचिन ने भारत के लिए अपना एकमात्र टी20 मैच 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेला था।

सचिन तेंदुलकर का टेस्ट रिकॉर्ड (Sachin Tendulkar Test record)

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 15-20 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेला था। सचिन ने अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में 15 रन बनाए थे। ये मैच ड्रॉ रहा था।

सचिन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 14-16 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े में खेला था। सचिन ने अपनी आखिरी टेस्ट पारी में 74 रन बनाए थे और भारत ने ये मैच पारी और 126 रन से जीता था।

सचिन ने भारत के लिए 1989 से 2013 तक 200 टेस्ट मैच खेले। सचिन ने अपने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 33 बार नाबाद रहते हुए 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए। सचिन ने टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक बनाए। टेस्ट में सचिन का उच्चतम स्कोर 248* रन था, जो उन्होंने 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 69 छक्के लगाए और 46 विकेट भी लिए।

सचिन तेंदुलकर का वनडे रिकॉर्ड (Sachin Tendulkar ODI record)

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए अपना पहला वनडे मैच 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ गुजरांवाला में खेला था। सचिन ने अपनी डेब्यू वनडे पारी में शून्य पर आउट हुए थे और ये मैच पाकिस्तान 7 रन से जीता था।

सचिन ने अपना आखिरी वनडे मैच 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेला था, जिसमें उन्होंने 52 रन बनाए थे और भारत ये मैच 6 विकेट से जीता था।

सचिन ने भारत के लिए 1989 से 2013 तक अपने 463 वनडे खेले। सचिन ने अपने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 31 बार नाबाद रहते हुए 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए। सचिन ने वनडे में 49 शतक और 96 अर्धशतक बनाए। टेस्ट में सचिन का उच्चतम स्कोर 200* रन था, जो उन्होंने 2010 में इंदौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

सचिन ने वनडे में 86.23 की स्ट्राइक रेट से 2016 चौके और 195 छक्के लगाए और 154 विकेट भी लिए।

सचिन तेंदुलकर का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड (Sachin Tendulkar T20 International record)

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। सचिन ने अपने करियर में एक ही टी20 मैच खेला है। सचिन ने एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में 10 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *